अमेरिका व चीन की तनातनी से शिखर पर पहुंचा सोना

New Delhi : अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर जारी तनातनी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। 24 कैरेट सोना आज पहली बार 96 हजार के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22

अमेरिका व चीन की तनातनी से शिखर पर पहुंचा सोना
Advertisement

New Delhi : अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ को लेकर जारी तनातनी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में जबरदस्त तेजी नजर आ रही है। 24 कैरेट सोना आज पहली बार 96 हजार के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज पहली बार 88 हजार रुपये के ऊपर पहुंचा हुआ है। सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव में भी तेजी बनी हुई नजर आ रही है।

Also Read : कई जिलों में मेघ गर्जन व तेज हवा चलने का अनुमान

आज की तेजी के कारण सोना 970 रुपये से लेकर 1,010 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। भाव में आए इस उछाल के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना महंगा होकर 96,180 रुपये से लेकर 99,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 88,160 रुपये से लेकर 88,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। इसी तरह चांदी भी आज 300 रुपये महंगी हुई है, जिसके कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 96,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 88,310 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 96,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 88,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 96,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 88,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 96,180 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 88,160 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 96,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 88,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 96,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 88,310 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 96,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 88,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 96,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 88,310 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिका है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 96,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 88,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *