हिन्दू महासभा ने लगाई बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार

Ranchi : अखिल भारत हिन्दू महासभा की प्रदेश इकाई ने पश्चिम बंगाल में पर हुए हमले के विरोध में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार राज्यपाल संतोष गंगवार से लगाई। शनिवार को महासभा ने पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया

हिन्दू महासभा ने लगाई बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार
Advertisement

Ranchi : अखिल भारत हिन्दू महासभा की प्रदेश इकाई ने पश्चिम बंगाल में पर हुए हमले के विरोध में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार राज्यपाल संतोष गंगवार से लगाई। शनिवार को महासभा ने पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में राजभवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया और ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

Also Read : रिम्स निदेशक को हटाने के मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर फिर साधा निशाना

साथ ही राज्यपाल से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुसंशा करने का आग्रह किया। मौके पर महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि पश्चिम बंंगाल की आग झारखंड में भी सुलग रही है। इसका ताजा उदाहरण खुफियाा विभाग की रिपोर्ट है। महासभा के वक्ताओं ने कहा कि पूरे राज्य में कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त करने के लिए झारखंड में कडा रूख अपनाने और तुष्टीकरण की राजनीति बंद कर सभी वर्गों के विकास पर जोर देने की जरूरत है। धरना के बाद राज्यपाल से मिलकर महासभा के प्रति‍निधिमंडल ने मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।

धरने में महासभा के प्रदेश इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष जयंत झा, जिला अध्यक्ष सूर्यकांत सिंह, मनोज झा, भोटा सिंह, जसवंत वर्णवाल, पवन सोनी और पिंकू झा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *