बंगाल में हिंदू विरोधी हिंसा के खिलाफ रांची में विहिप का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग

Ranchi : पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही लक्षित हिंसा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल रांची महानगर, रांची ग्रामीण जिला एवं अन्य समविचारी धार्मिक-सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में रांची के राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया

बंगाल में हिंदू विरोधी हिंसा के खिलाफ रांची में विहिप का धरना प्रदर्शन, राष्ट्रपति शासन की मांग
Advertisement

Ranchi : पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रही लक्षित हिंसा और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल रांची महानगर, रांची ग्रामीण जिला एवं अन्य समविचारी धार्मिक-सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में रांची के राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया।

Also Read : हिन्दू महासभा ने लगाई बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की गुहार

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने पश्चिम बंगाल की स्थिति को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और हिंदू समाज पर निरंतर हमले हो रहे हैं। मुर्शिदाबाद समेत कई जिलों से सैकड़ों हिंदू परिवारों के पलायन की खबरों पर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि ममता सरकार हिंदुओं को सुरक्षा देने में विफल रही है और वहां भय व आतंक का माहौल व्याप्त है।

विहिप ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने और ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। धरना के उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन रांची उपायुक्त कार्यालय में जाकर सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल में विहिप रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केशरी, उपाध्यक्ष गोपाल पारिख, रांची ग्रामीण जिला मंत्री लाल लोकनाथ शाहदेव, बजरंग दल जिला संयोजक विक्रम साहू और अनिल तिवारी नीति शामिल थे।

धरना कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, सुनील गुप्ता, बजरंग दल प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन, युगल किशोर प्रसाद, पवन मंत्री, राजीव रंजन मिश्र, सिद्धार्थ सचदेवा, चंद्रदीप दुबे, शुभाशीष चटर्जी, योगेश खेडवाल, अजय राजगढ़िया, प्रदीप मिश्रा, प्रकाशचंद्र सिन्हा, रणधीर सिंह, रेनू अग्रवाल और बबीता सिंहा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विहिप ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार जल्द कार्रवाई नहीं करती तो जन आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *