पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बुढ़मू के युवाओं का आक्रोश, निकाला गया मशाल जुलूस

Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुढ़मू के आक्रोशित युवाओं ने सोमवार रात को मशाल जुलूस निकाला। युवाओं ने हाथों में मशालें और तिरंगा थामे आतंकवाद के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस के दौरान युवाओं

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बुढ़मू के युवाओं का आक्रोश, निकाला गया मशाल जुलूस
Advertisement

Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में बुढ़मू के आक्रोशित युवाओं ने सोमवार रात को मशाल जुलूस निकाला। युवाओं ने हाथों में मशालें और तिरंगा थामे आतंकवाद के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
जुलूस के दौरान युवाओं ने कहा कि आतंकी हमले देश की एकता और अखंडता पर हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Also Read : रांची जिला कांग्रेस की बैठक सम्पन्न, संगठन सृजन व संविधान बचाओ अभियान पर चर्चा

उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग की।
स्थानीय लोगों की भारी उपस्थिति और युवाओं का जोश यह दर्शाता है कि आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है। जुलूस शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस की भी तैनाती की गई थी ताकि कोई अवांछित घटना न घटे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *