पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ रांची में आक्रोश, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च

Ranchi : जम्मू-कश्मीर के बाइसारन घाटी, पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के विरोध में राजधानी रांची में “झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा” की अगुवाई में बुधवार को एक कैंडल मार्च सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हमले में 26 पर्यटकों की मौत और दर्जनों

पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ रांची में आक्रोश, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च
Advertisement

Ranchi : जम्मू-कश्मीर के बाइसारन घाटी, पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के विरोध में राजधानी रांची में “झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा” की अगुवाई में बुधवार को एक कैंडल मार्च सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हमले में 26 पर्यटकों की मौत और दर्जनों के घायल होने की खबर ने देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल बना दिया है।

Also Read : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में बुढ़मू के युवाओं का आक्रोश, निकाला गया मशाल जुलूस

कैंडल मार्च जिला स्कूल से शुरू होकर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुंचा। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मार्च के दौरान ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से शहर का माहौल गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

देवेंद्रनाथ महतो ने सरकार को घेरा

इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा, “सुरक्षा में भारी चूक हुई है, सरकार को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्र सरकार को राजनीतिक रंजिश से ऊपर उठकर मिलकर समाधान खोजना होगा।” उन्होंने मृतकों के परिवारों को न्याय और घायलों को समुचित राहत देने की मांग की।

इस कैंडल मार्च में संगठन के जिला अध्यक्ष आलोक उरांव, पार्वती देवी, संजय कुमार, अयूब अली, जितेंद्र महतो, पप्पू कुर्मी, रविंद्र कुमार दीपक, चंदन रजक, संतोष कुमार, राजीव महतो सहित कई कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *