राँची में सामाजिक सेवा की नई शुरुआत

Ranchi : झारखण्ड की राजधानी राँची में आज एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल की नींव रखी गई, जब लोवाडीह क्षेत्र में हीरामणि देवी जैन मेमोरियल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य उद्घाटन हुआ। इस ट्रस्ट की स्थापना प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी श्री श्रवण जैन ने अपनी स्वर्गीय

राँची में सामाजिक सेवा की नई शुरुआत
Advertisement

Ranchi : झारखण्ड की राजधानी राँची में आज एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल की नींव रखी गई, जब लोवाडीह क्षेत्र में हीरामणि देवी जैन मेमोरियल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य उद्घाटन हुआ। इस ट्रस्ट की स्थापना प्रतिष्ठित व्यवसायी और समाजसेवी श्री श्रवण जैन ने अपनी स्वर्गीय माताजी की स्मृति में की है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे राँची के पूर्व उपमहापौर एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अजय नाथ शाहदेव ने दीप प्रज्वलित कर ट्रस्ट का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, श्रवण जैन और उनकी धर्मपत्नी पायल जैन सदैव समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रहे हैं। यह ट्रस्ट उनके प्रयासों को नई ऊंचाई देगा। मेरी ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं।

समाज सेवा के विविध आयामों को समर्पित ट्रस्ट

ट्रस्ट की सचिव पायल जैन और कोषाध्यक्ष श्रवण जैन ने जानकारी दी कि ट्रस्ट के अध्यक्ष झूमर मल जैन हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कला, और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में जरूरतमंदों की सहायता करना है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा आगामी 27 अप्रैल को 27 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जो इसकी सामाजिक प्रतिबद्धता का एक सशक्त उदाहरण है।

उल्लेखनीय उपस्थिति

इस शुभ अवसर पर ट्रस्ट के अन्य सदस्य अमित जैन, प्रदीप जैन, रमेश जैन, शोभा जैन, प्रेयल जैन, श्रेयल जैन, कमल जैन समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हीरामणि देवी जैन मेमोरियल पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की यह पहल न केवल राँची बल्कि पूरे झारखण्ड के लिए सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक प्रेरक कदम साबित हो रही है। आने वाले समय में इस ट्रस्ट से कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *