पहलगाम हमले पर पीएम मोदी का सख्त संदेश: आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, उन्हें मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है

Madhubani : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में रोष का माहौल है। इसी बीच गुरुवार को बिहार के मधुबनी पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आक्रोशित स्वर में आतंकियों को चेतावनी दी और स्पष्ट शब्दों में कहा कि “अब पहलगाम के दोषियों को

पहलगाम हमले पर पीएम मोदी का सख्त संदेश: आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी, उन्हें मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है
Advertisement

Madhubani : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में रोष का माहौल है। इसी बीच गुरुवार को बिहार के मधुबनी पहुँचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आक्रोशित स्वर में आतंकियों को चेतावनी दी और स्पष्ट शब्दों में कहा कि “अब पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को ऐसी सजा मिलेगी, जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते।

प्रधानमंत्री ने कहा कि “इस हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी। कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, तो कोई बिहार का लाल था। लेकिन आज पूरे देश का आक्रोश एक जैसा है — कारगिल से कन्याकुमारी तक।

दुनिया को दिया सख्त संदेश

पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर कड़ा संदेश दिए कहा:

“हम उन्हें धरती के अंतिम छोर तक खदेड़ेंगे। आतंकवाद भारत की आत्मा को नहीं तोड़ सकता। हर कीमत पर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। पूरा राष्ट्र इस संकल्प में एकजुट है। मानवता हमारे साथ है। मैं दुनिया भर के नेताओं और लोगों का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने हमारे प्रति एकजुटता व्यक्त की है।”

देशवासी एकजुट, जवाब तय

प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत अब रक्षात्मक नहीं, निर्णायक कार्रवाई के रास्ते पर है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ यह लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के संकल्प की लड़ाई है।

राष्ट्रीय एकजुटता की पुकार

पीएम मोदी के भाषण ने न सिर्फ देशवासियों को भावनात्मक रूप से झकझोरा, बल्कि यह स्पष्ट कर दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है।

पहलगाम के घातक हमले के बाद भारत का यह रुख अब दुनिया को भी स्पष्ट संकेत देता है — भारत चुप नहीं बैठेगा, अब जवाब होगा निर्णायक।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *