Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की इस्लामिक जिहादी आतंकियों द्वारा की गई निर्मम हत्या के विरोध में रांची में आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदर्शन 25 अप्रैल, शुक्रवार को शाम 4 बजे से जिला स्कूल, शहीद चौक के पास आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, आतंकियों ने पर्यटकों की पहचान पूछकर उन्हें निशाना बनाते हुए गोली मारी, जो एक जघन्य और अमानवीय कृत्य है।
इस पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने और न्याय की मांग के उद्देश्य से समस्त हिंदू समाज से प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की गई है।
कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 25 अप्रैल 2025 (शुक्रवार)
समय: संध्या 4:00 बजे
स्थान: जिला स्कूल, शहीद चौक के पास, रांची
उद्देश्य: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश प्रदर्शन
आयोजकों ने सभी राष्ट्रप्रेमियों से भारी संख्या में शामिल होने की अपील की है।


