पारस हॉस्पिटल में 26 अप्रैल को नि:शुल्क हृदय जांच शिविर

Ranchi : पारस हॉस्पिटल, एचईसी रांची में आगामी 26 अप्रैल 2025 (शनिवार) को नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर में

पारस हॉस्पिटल में 26 अप्रैल को नि:शुल्क हृदय जांच शिविर
Advertisement

Ranchi : पारस हॉस्पिटल, एचईसी रांची में आगामी 26 अप्रैल 2025 (शनिवार) को नि:शुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क परामर्श दिया जाएगा। शिविर में ईसीजी, ईको, और कोलेस्ट्रॉल की नि:शुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसका उद्देश्य हृदय रोगों की समय पर पहचान और रोकथाम करना है, ताकि लोग समय रहते उचित इलाज ले सकें।

Also Read : पहलगाम हमले के विरोध में 25 अप्रैल को शहीद चौक पर हिंदू समाज का आक्रोश प्रदर्शन

पारस हॉस्पिटल के जोनल हेड श्रीकांत सुबुद्धि ने कहा कि “हमारा उद्देश्य है लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराना, जिससे गंभीर बीमारियों का समय पर पता चल सके।” वहीं, मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने बताया कि पारस हॉस्पिटल समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन करता रहा है और यह प्रयास मरीजों के हित में लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *