Ranchi : पिठोरिया में भाजपा रांची जिला ग्रामीण अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कटारिया (उत्तरप्रदेश) ने भाग लिया। उन्होंने अपने संबोधन में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के योगदान की अनदेखी की और उनके मरणोपरांत अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में दो गज जमीन तक नहीं दी। कटारिया ने कहा कि भाजपा ने ही बाबासाहेब को सच्चा सम्मान दिया और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। कार्यक्रम में अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।
Also Read : पारस हॉस्पिटल में 26 अप्रैल को नि:शुल्क हृदय जांच शिविर
प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण कर सामाजिक समानता और न्याय की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बाबासाहेब के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाएं। मौके पर कई पूर्व विधायक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई और आतंकी हमले में मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।

