शहीदों को श्रद्धांजलि: कांके में ‘एक दीप शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के कायराना हमले में शहीद हुए जवानों और निर्दोष लोगों की स्मृति में आज कांके में “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक जांच विभाग झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित इस शांति

शहीदों को श्रद्धांजलि: कांके में 'एक दीप शहीदों के नाम' कार्यक्रम का भव्य आयोजन
Advertisement

Ranchi : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों के कायराना हमले में शहीद हुए जवानों और निर्दोष लोगों की स्मृति में आज कांके में “एक दीप शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक जांच विभाग झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में आयोजित इस शांति कैंडल मार्च में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Also Read : प्रस्तावित प्रार्थना महोत्सव के खिलाफ आदिवासी संगठनों का हल्ला बोल, कार्यक्रम रद्द करने की मांग तेज

कांके चौक से न्यू मार्केट, कांके थाना होते हुए बाजार टांड़ तक जलती हुई मोमबत्तियों के साथ निकाले गए इस कैंडल मार्च ने पूरे वातावरण को श्रद्धा और देशभक्ति से सराबोर कर दिया। शहीदों की आत्मा की शांति और परिजनों को न्याय दिलाने की प्रार्थना के साथ उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन भी धारण किया। हर आंख नम थी, हर दिल भारी। चारों ओर एक ही गूंज थी — “शहीदों तुम अमर रहो”, “कातिलों को फांसी दो”, “पाकिस्तान से बदला लो।”

कार्यक्रम में जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्टर कुमार शिवम, जॉइंट असिस्टेंट जोनल डायरेक्टर एम.एम. सिद्दीकी, जनरल सेक्रेटरी हरिनाथ साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और आतंकियों के नापाक मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

कार्यक्रम की सफलता में सूरज जायसवाल, ललित गोस्वामी, बलदेव साहू, प्रेमचंद साहू, समीर कुमार सिन्हा, गणेश जायसवाल, अमित कुमार एवं विभिन्न जिलों से आए अन्य समर्पित अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।

प्रातः न्यूज़ का संदेश –
“चलो फिर से आज वह नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला, वह याद कर लें।
जिस मिट्टी को लहू से सींचा शहीदों ने,
आओ उस धरती को शीश नवाकर याद कर लें।”

जय हिंद! वंदे मातरम्!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *