IPL 2025: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, बना डाले कई रिकॉर्ड

New Delhi : राजस्थान रॉयल्स के नन्हे सितारे वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में आईपीएल रिकॉर्ड बुक्स को हिला कर रख दिया। 38 गेंदों पर धमाकेदार 101 रन बनाकर उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए डालते हैं एक नजर इस

IPL 2025: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, बना डाले कई रिकॉर्ड
Advertisement

New Delhi : राजस्थान रॉयल्स के नन्हे सितारे वैभव सूर्यवंशी ने महज 14 साल की उम्र में आईपीएल रिकॉर्ड बुक्स को हिला कर रख दिया। 38 गेंदों पर धमाकेदार 101 रन बनाकर उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए डालते हैं एक नजर इस ऐतिहासिक पारी पर-

Also Read : बजरंग दल झारखंड की बैठक संपन्न, हिन्दू पराक्रम का संकल्प — “घर में घुसकर मारेगा बजरंग दल”

35 गेंदों में शतक: भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज

वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक पूरा कर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा। इससे पहले केवल क्रिस गेल (30 गेंद) ने 2013 में ऐसा कारनामा किया था। सूर्यवंशी ने युसुफ पठान (37 गेंद, 2010) का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे तेज भारतीय आईपीएल शतक का नया इतिहास रच दिया।

तेजतर्रार आईपीएल शतक:

क्रिस गेल – 30 गेंद

वैभव सूर्यवंशी – 35 गेंद

युसुफ पठान – 37 गेंद

सबसे कम उम्र में टी20 और प्रोफेशनल क्रिकेट में शतक

सिर्फ आईपीएल ही नहीं, बल्कि पूरी प्रोफेशनल क्रिकेट में भी वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र (14 साल 32 दिन) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने विजय झोल (18 साल 118 दिन) और पाकिस्तान के जहूर इलाही (15 साल 209 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सबसे युवा टी20 शतकवीर:

वैभव सूर्यवंशी – 14 साल 32 दिन

विजय झोल – 18 साल 118 दिन

रिकॉर्ड्स की झड़ी: फिफ्टी, सिक्सेस और साझेदारी

17 गेंदों में फिफ्टी: वैभव ने सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक जड़कर किसी अनकैप्ड भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज पहली फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बनाया।

11 छक्के: एक पारी में सबसे ज्यादा 11 छक्के लगाने वाले भारतीयों में अब उनका नाम भी शामिल हो गया है। इससे पहले मुरली विजय ने 2010 में ऐसा कारनामा किया था।

166 रन की साझेदारी: यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर उन्होंने पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़े, जो राजस्थान रॉयल्स के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी बन गई।

टीम रिकॉर्ड्स भी टूटे

राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले (6 ओवर) में 87 रन बनाकर अपना सर्वश्रेष्ठ पावरप्ले स्कोर दर्ज किया।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 200 से ज्यादा के लक्ष्य को 25 गेंद बाकी रहते चेज कर लिया जो आईपीएल में 200+ लक्ष्य के सबसे बड़े अंतर से चेज का रिकॉर्ड है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *