रूक्का डैम के पास जंगली हाथी की दस्तक, सालहन बस्ती की ओर बढ़ने से दहशत

Ranchi : राजधानी के ओरमांझी प्रखंड स्थित रूक्का डैम क्षेत्र में आज सुबह एक जंगली हाथी देखा गया, जो धीरे-धीरे सालहन बस्ती की ओर बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। Also Read : सड़क हादसा में आठ

रूक्का डैम के पास जंगली हाथी की दस्तक, सालहन बस्ती की ओर बढ़ने से दहशत
Advertisement

Ranchi : राजधानी के ओरमांझी प्रखंड स्थित रूक्का डैम क्षेत्र में आज सुबह एक जंगली हाथी देखा गया, जो धीरे-धीरे सालहन बस्ती की ओर बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

Also Read : सड़क हादसा में आठ बारातियों की मौत, दो की हालत गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाथी डैम के किनारे झाड़ियों और जलकुंभी के बीच शांतिपूर्वक घूमता नजर आया। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है और टीम मौके पर रवाना हो गई है।

ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे हाथी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और समूह में रहें। इससे पहले भी इस इलाके में हाथियों की आमद होती रही है, जिससे फसलों को नुकसान और कई बार जनहानि की घटनाएं भी हुई हैं।

वन विभाग की ओर से जल्द ही स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *