Ranchi: कांके थाना क्षेत्र के मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी परिसर के ब्लू पॉन्ड में सोमवार को डूबे युवक रोशन ठाकुर उर्फ राजू (20 वर्ष) का शव मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। रोशन पिस्का मोड़ के देवी मंडप रोड का निवासी था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोशन अपने दोस्तों के साथ ब्लू पॉन्ड आया था, जहां नहाने के दौरान वह गहराई में चला गया और डूब गया। सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया, जो अगले दिन सफल हुआ।
रोशन की असामयिक मृत्यु से इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




