मानवता शर्मसार: जानवरों के लिए घास लेने निकली नाबालिग से दुष्कर्म

Hardoi : मंगलवार को थाना पिहानी के एक गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता किशोरी की शिकायत पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी

Advertisement

Hardoi : मंगलवार को थाना पिहानी के एक गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता किशोरी की शिकायत पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read : पिठोरिया पुलिस को बड़ी कामयाबी : 20 से अधिक वारंट वाले कुख्यात भू-माफिया कुर्बान खान को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार किशोरी जानवरों की घास लेने के लिए खेतों में गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक पहुंचा और किशोरी को अकेला पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपी युवक के चंगुल से निकल कर पीड़िता घर पहुंचकर अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन किशोरी के साथ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी विद्यासागर पाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे दबोच लिया जाएगा। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *