पिठोरिया पुलिस को बड़ी कामयाबी : 20 से अधिक वारंट वाले कुख्यात भू-माफिया कुर्बान खान को किया गिरफ्तार

Ranchi : पिठोरिया थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात भू-माफिया मोहम्मद कुर्बान उर्फ कुर्बान खान (उम्र 35 वर्ष, पिता- अब्बास खान, निवासी- उलातू, थाना पिठोरिया) को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। कुर्बान वर्तमान में रातू थाना क्षेत्र में

पिठोरिया पुलिस को बड़ी कामयाबी : 20 से अधिक वारंट वाले कुख्यात भू-माफिया कुर्बान खान को किया गिरफ्तार
Advertisement

Ranchi : पिठोरिया थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात भू-माफिया मोहम्मद कुर्बान उर्फ कुर्बान खान (उम्र 35 वर्ष, पिता- अब्बास खान, निवासी- उलातू, थाना पिठोरिया) को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। कुर्बान वर्तमान में रातू थाना क्षेत्र में निवास कर रहा था और उस पर 20 से अधिक गिरफ्तारी वारंट पहले से लंबित थे।

Also Read : फर्जी जन्म प्रमाण पत्र घोटाले का खुलासा, पांच आरोपित गिरफ्तार

माननीय न्यायालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पु० अ० नि० अभय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा।

थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि भू-माफियाओं, जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त, ठगी एवं जालसाजी जैसे मामलों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की यह कार्रवाई भू-माफियाओं के खिलाफ एक सख्त संदेश मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *