मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बताएं राज्य में डीआईजी बड़ा या डीएसपी ? : बाबूलाल मरांडी

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर एकबार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के लोगों को आपसे इस सवाल का जवाब चाहिए कि

Advertisement

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फिर एकबार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के लोगों को आपसे इस सवाल का जवाब चाहिए कि राज्य के कानून में डीआईजी बड़ा या डीएसपी बड़ा है?

Also Read : मानव विकास संस्था द्वारा विभिन्न स्थानों पर कुआं का जीर्णोद्धार कार्य कार्य जारी

उन्होंने कहा कि समाचारों से ज्ञात हुआ कि धनबाद इलाक़े के कुछ पुलिसकर्मियों का तबादला डीआईजी की प्रशासनिक कारवाई की अनुशंसा पर हुआ था। फिर किसी डीएसपी की रिपोर्ट पर उन पुलिसकर्मियों का तबादला रोक दिया गया। इसपर पुलिसकर्मियों के एसोसिएशन ने भी इस तबादले और स्थगन की प्रक्रिया पर सवाल उठाकर जांच की मांग की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनौपचारिक रूप से कई पुलिसवालों ने मुझे बताया है कि पुलिस मुख्यालय में एनजीओ के कुछ लोग ट्रांसफ़र-पोस्टिंग की दुकान खोलकर बैठ गये हैं, जहां सब कुछ क़ायदे-क़ानून को ताक पर रख कर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आख़िर ऐसा हो भी क्यों नहीं, जब राज्य में कोई डीजीपी नहीं है और जिनसे डीजीपी का काम असंवैधानिक एवं ग़ैर क़ानूनी तरीक़े से लिया जा रहा है और वे बिना वेतन के ख़ुशी-खुशी अपनी सेवा दे कर पूरे पुलिस महकमे और जनमानस के बीच इस अवैतनिक सेवा के लिये हंसी-मजाक के पात्र बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं ऐसे हालातों के लिए जिम्मेवार हैं। उन्हें इन सवालों का जवाब अविलंब देना चाहिए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *