Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को अपने नये आवास की आधारशिला रखी। यह आवास पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा, जिससे सरकार की कार्यप्रणाली और मुख्यमंत्री के कामकाज को बेहतर बनाया जा सके।
इस मौके पर पारंपरिक विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने विधिवत पूजन अर्चन कर भवन निर्माण की शुभ शुरुआत की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




