सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाला सेना का सिपाही गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने भारतीय सेना में भर्ती कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर अभ्यर्थियों से धन उगाही करने वाले सेना के एक सिपाही को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम के सहयोग से यूपी एसटीएफ ने चार फरवरी को भारतीय सेना

Advertisement

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने भारतीय सेना में भर्ती कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर अभ्यर्थियों से धन उगाही करने वाले सेना के एक सिपाही को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम के सहयोग से यूपी एसटीएफ ने चार फरवरी को भारतीय सेना में उच्चाधिकारी बनकर नौकरी के नाम पर फर्जी तरीके से धन उगाही करने वाले भारतीय सेना में नियुक्त सिपाही और भूतपूर्व सैनिक सहित गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर एसटीएफ ने मंगलवार को आशियाना के शीशा फैक्टरी मोड़ के पास से सेना में तैनात एक सिपाही को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ पर अभियुक्त ने अपना नाम योगेन्द्र सिंह बताते हुए कहा कि उसकी पोस्टिंग 15 जॉट बटालियन लेह लद्दाख में है। वह इस समय छुट्टी पर आया है। सेना में हो रही अग्निवीर भर्ती में सेंटरों पर जाकर वहां घूम रहे अभ्यर्थियों से मिलकर उन्हें भर्ती कराने का झांसा देकर प्रमाण पत्र ले लेता है। जो अभ्यर्थी फिजिकल परीक्षा में पास हो जाते हैं, वह उन अभ्यर्थियों लिखित परीक्षा व मेडिकल में पास कराने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से दो लाख रुपये वसूलता है। योगेन्द्र अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेज रखकर उन पर दबाव बनाकर धन वसूलता था। उसने चार से पांच सफल अभ्यर्थियों से रकम वसूल चुका है। तलाशी के दौरान उसके पास से सेना के आईडी कार्ड समेत कई फर्जी दस्तावेज और 3.70 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *