Ranchi : जेपीएससी नियुक्ति घोटाला मामले में चार्जशीटेड पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) शिव कुमार उर्फ शिवेंद्र की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर रांची सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 23 मई निर्धारित की है।
Also Read : केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल घूस लेते गिरफ्तार
इस घोटाले में शामिल कई आरोपितों को सीबीआई कोर्ट से अग्रिम जमानत नहीं मिली है, जबकि कुछ आरोपितों को झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत दे दी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now




