केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल घूस लेते गिरफ्तार

Bihar : सासाराम के केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल मयंक कुमार श्रीवास्तव को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को 32,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक निजी फर्म ‘माही एंटरप्राइजेज’ के प्रोपराइटर प्रिंस कुमार ने CBI को

केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल घूस लेते गिरफ्तार
Advertisement

Bihar : सासाराम के केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल मयंक कुमार श्रीवास्तव को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को 32,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक निजी फर्म ‘माही एंटरप्राइजेज’ के प्रोपराइटर प्रिंस कुमार ने CBI को शिकायत दी थी कि विद्यालय को आपूर्ति की गई 1.92 लाख रुपये की सामग्री के भुगतान के बदले प्रिंसिपल ने रिश्वत मांगी है। माही एंटरप्राइजेज गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) पोर्टल पर पंजीकृत है।

Also Read : झारखंड आंदोलन के महायोद्धा को जनसैलाब का सलाम – दुर्गा दा की पुण्यतिथि पर लोवाडीह बना संघर्ष की भूमि

शिकायत की पुष्टि के बाद CBI ने योजना बनाकर जाल बिछाया। तय समय पर जैसे ही श्रीवास्तव ने 32,000 रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उन्हें मौके पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद CBI ने उनके आवास की तलाशी ली और कई दस्तावेज जब्त किए। आगे की पूछताछ के लिए उन्हें पटना स्थित CBI कार्यालय ले जाया गया है। आज गुरुवार को उन्हें विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.