वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में चार वर्षीय बाघिन की संदिग्ध मौत

Patna : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में गुरुवार यानी 22 मई को वन प्रमंडल-2 के हरनाटाड़, कक्ष संख्या एन-3 में एक चार वर्षीय बाघिन का शव मिला है। Also Read : झारखंड में 27 तक बारिश और तेज

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में चार वर्षीय बाघिन की संदिग्ध मौत
Advertisement

Patna : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में गुरुवार यानी 22 मई को वन प्रमंडल-2 के हरनाटाड़, कक्ष संख्या एन-3 में एक चार वर्षीय बाघिन का शव मिला है।

Also Read : झारखंड में 27 तक बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट

सुबह गश्त पर निकले वनकर्मियों ने शव देखा। शरीर पर कई जगह गहरे जख्म पाए गए।

वन संरक्षक सह क्षेत्र निदेशक डॉ. नेशामणि ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाघिन की मौत किसी अन्य बाघ के साथ क्षेत्रीय वर्चस्व की भिड़ंत में होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि भिड़ंत में शामिल दूसरा बाघ भी घायल हो सकता है, जिसकी तलाश और निगरानी के लिए वनकर्मियों की टीम तैनात की गई है। गंभीर जख्म होने पर दूसरे बाघ की भी मौत का खतरा बना हुआ है।

वीटीआर के अधिकारियों ने शिकार की संभावना को खारिज किया है, लेकिन क्षेत्र में बाघों की सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है। यह घटना वीटीआर में बाघों की लगातार हो रही मौतों की कड़ी में ताजा मामला है। वीटीआर में पिछले पांच वर्षों में छह से अधिक बाघों की मौत हो चुकी है, जो बिहार के एकमात्र टाइगर रिजर्व के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.