झाराखंड में 24 मार्च को सरहुल की छुट्टी, नहीं चलेगा बजट सत्र

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा है है। पर 24 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होगी। छुट्टी की सरकारी कैलेंडर में भूलवश 24 मार्च को अवकाश नहीं है, लेकिन इस दिन सरहुल है। इसको देखते हुए विधानसभा पूर्व

Advertisement

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू हो रहा है है। पर 24 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होगी। छुट्टी की सरकारी कैलेंडर में भूलवश 24 मार्च को अवकाश नहीं है, लेकिन इस दिन सरहुल है। इसको देखते हुए विधानसभा पूर्व घोषित कार्यक्रम में फेरबदल करेगा।

27 फरवरी को सदन आहूत होने के पहले दिन कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। इस बैठक में 24 को सत्र स्थगित रखने के फैसले पर आधिकारिक मुहर लगेगी। संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने इस बाबत कहा है कि 24 को सरहुल को देखते हुए कार्यवाही आगे बढ़ायी जायेगी। इस पर सत्र के पहले दिन फैसला हो जायेगा। सूचना के मुताबिक 25 मार्च, शनिवार या फिर 27 मार्च, सोमवार को कार्यवाही एक दिन के लिए बढ़ायी जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *