रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरु, मैदान में 18 प्रत्याशी

रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार की सुबह साज बजे से सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 14 निर्दलीय समेत

Advertisement

रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सोमवार की सुबह साज बजे से सभी बूथों पर मतदान शुरू हो गया है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 14 निर्दलीय समेत 18 उम्मीदवार मैदान में हैं। उपचुनाव में 1.61 लाख महिलाओं सहित 3.34 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रामगढ़ उपचुनाव में कुल 405 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिसमें 62 शहरी एवम् 343 ग्रामीण है। वहीं 335734 कुल मतदाता हैं, जिसमें 173550 पुरुष एवम् 162184 महिला है। 4,276 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं और 6,321 विकलांग हैं।

मतदान के लिए बनाए गए सभी बूथों पर पीने की पानी, हेल्प डेस्क, शौचालय, आदि की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही वेब कैम के जरिए राज्य स्तरीय एवं केंद्र स्तरीय मॉनिटरिंग भी की जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।

चुनाव मैदान में हैं 18 प्रत्याशी

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में 18 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। प्रत्याशी बजरंग महतो को हाथ छाप, सुनीता चौधरी को केला छाप, युगन कुमार को कंप्यूटर छाप, संतोष कुमार महतो को फलों से युक्त टोकरी छाप, अजीत कुमार को हरी मिर्च छाप, इमाम शफी को बैट्री टॉर्च छाप, कामदेव महतो को पानी का जहाज छाप, तुलेश्वर पासवान को गन्ना किसान छाप, धनंजय कुमार पुटूस को मोबाइल फोन चार्जर छाप, पांडव कुमार महतो को सेब छाप, प्रदीप कुमार को हेलिकॉप्टर छाप, प्रत्याशी फारुक अंसारी को फुटबॉल छाप, मनोज कुमार बेदिया को ऑटो-रिक्शा छाप, महिपाल महतो को भिंडी छाप, रंजीत महतो को चारपाई छाप, रामावतार महतो को बाल्टी छाप, सहदेव कुमार को भाला फेंक छाप तथा सुलेंद्र महतो को माचिस की डिब्बी छाप मिला है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *