युवक ने बनाया 29 मिनट का सुसाइड वीडियो, कहा– “मेरा भी तो कोई दुख सुनो”

Bilaspur (Chhattisgarh) : प्यार में मिले धोखे और पत्नी की प्रताड़ना से टूटे एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान बिलासपुर के बरोदा क्षेत्र निवासी आनंद दिवंगन के रूप में हुई है। यह दर्दनाक घटना शनिवार, 7 मई 2025

युवक ने बनाया 29 मिनट का सुसाइड वीडियो, कहा– "मेरा भी तो कोई दुख सुनो"
Advertisement

Bilaspur (Chhattisgarh) : प्यार में मिले धोखे और पत्नी की प्रताड़ना से टूटे एक युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान बिलासपुर के बरोदा क्षेत्र निवासी आनंद दिवंगन के रूप में हुई है। यह दर्दनाक घटना शनिवार, 7 मई 2025 को दाधापारा रेलवे स्टेशन के पास हुई।

Also Read : धोनी, हेडन और सना मीर आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल

पुलिस के अनुसार, आनंद की शादी 27 नवंबर 2024 को चंपा निवासी शुभि देवांगन से हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद उनके वैवाहिक संबंधों में दरार आ गई। बताया जा रहा है कि 25 मार्च 2025 को शुभि अपनी मां के बीमार होने का बहाना बनाकर मायके चली गई और फिर लौटने से इनकार कर दिया।

आत्महत्या से पहले आनंद ने 29 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया जिसमें उसने अपनी पीड़ा और निराशा साझा की। वीडियो में आनंद कहता है, “मैंने उसे दिल से चाहा, लेकिन उसने मुझे प्रताड़ना दी। वह अपनी मां और बहन के कहने पर मुझे छोड़ गई।”

https://youtu.be/sD9r5jdig7w

वीडियो में आनंद यह भी आरोप लगाता है कि उसकी पत्नी ने दो बार गर्भपात कर लिया और उसके पास इसके सबूत के तौर पर कॉल रिकॉर्डिंग भी हैं। भावुक होते हुए उसने कहा, “कानून हमेशा लड़की का पक्ष लेता है। मेरा भी तो कोई दुख सुनो। अब मेरे पास मरने के सिवा कोई रास्ता नहीं है।”

जीआरपी थाना प्रभारी डीएन श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल और वीडियो जब्त कर लिया है, जिससे सुसाइड से पहले किए गए बयानों की पुष्टि की जाएगी।

यह घटना न केवल वैवाहिक तनावों की भयावह सच्चाई को उजागर करती है, बल्कि यह भी सवाल उठाती है कि क्या पुरुषों की मानसिक पीड़ा को समाज में उतनी गंभीरता से लिया जाता है जितना कि महिलाओं की।

इस हादसे ने बिलासपुर समेत पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना दिया है। सामाजिक संगठनों ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है और पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *