शिक्षकों की समस्याओं को लेकर स्वदेश कुमार सिंह ने की CM योगी से मुलाकात

Lucknow : उत्तर प्रदेश में शिक्षा सुधार और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा स्थित जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर स्वदेश कुमार सिंह ने की CM योगी से मुलाकात
Advertisement

Lucknow : उत्तर प्रदेश में शिक्षा सुधार और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तकनीकी संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्रेटर नोएडा स्थित जीआईएमएस संस्थान के सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

Also Read : झारखंड सेकेंडरी टीचर वैकेंसी 2025: जानें योग्यता, शुल्क और आवेदन तिथि

स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि यह मुलाकात लगभग 45 मिनट तक चली, जिसमें राज्य के शिक्षकों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि इस दौरान शिक्षा व्यवस्था में सुधार, कॉलेजों में आ रही चुनौतियाँ, तथा शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष कई सुझाव प्रस्तुत किए गए। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि शिक्षकों के हित में शीघ्र प्रभावी निर्णय लिए जाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

इस मुलाकात का उद्देश्य केवल समस्याएं बताना नहीं था, बल्कि राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए एक रचनात्मक संवाद स्थापित करना था। स्वदेश कुमार सिंह ने बताया कि आज प्रदेश के कई कॉलेजों में प्रशासनिक व तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिनके समाधान के बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव नहीं है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, तथा उत्तर प्रदेश शैक्षिक महासंघ के उच्च प्रभारी उदयन मिश्रा भी उपस्थित थे। सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री से अपील की कि शिक्षा को राज्य की प्राथमिकता में रखा जाए।

यह मुलाकात शिक्षकों के लिए आशा की नई किरण लेकर आई है और आने वाले समय में सकारात्मक नीतिगत बदलाव की संभावना को बल मिला है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *