राजभवन में गूंजा वनवासी प्रतिभा का पराक्रम! राज्यपाल ने की सरस्वती शिशु मंदिरों की प्रशंसा, चंद्रयान वैज्ञानिक तक की सफलता को बताया प्रेरणास्त्रोत

Ranchi : राजभवन परिसर गर्व, प्रेरणा और संकल्प का गवाह बना, जब झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने वनवासी कल्याण केंद्र एवं श्रीहरि वनवासी विकास समिति के शिक्षा और जागरूकता प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। राज्यपाल महोदय ने कहा वनवासी क्षेत्रों

राजभवन में गूंजा वनवासी प्रतिभा का पराक्रम! राज्यपाल ने की सरस्वती शिशु मंदिरों की प्रशंसा, चंद्रयान वैज्ञानिक तक की सफलता को बताया प्रेरणास्त्रोत 
Advertisement

Ranchi : राजभवन परिसर गर्व, प्रेरणा और संकल्प का गवाह बना, जब झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने वनवासी कल्याण केंद्र एवं श्रीहरि वनवासी विकास समिति के शिक्षा और जागरूकता प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की।

राज्यपाल महोदय ने कहा वनवासी क्षेत्रों में शिक्षा का उजियारा फैलाना कोई साधारण कार्य नहीं, यह सामाजिक क्रांति का बीज है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जिन गाँवों में बिजली-पानी तक का अभाव है, वहाँ अगर शिक्षा के दीप जल रहे हैं, तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं।

राज्य के 11 जिलों में 80 विद्यालयों का संचालन :

1951 गाँवों से 17,500 छात्र, मैट्रिक परीक्षा में असाधारण परिणाम—28 छात्र 90%+, 68 छात्र 85%+ अंक के साथ सफल।

विशेष उल्लेख:

  • तपकरा विद्यालय के पूर्व छात्र सोहन यादव — ISRO वैज्ञानिक, चंद्रयान-2 और 3 के मिशन में दी अहम भूमिका।
  • सिमडेगा की भारती कुमारी और सुमंत सिंह बने जिला टॉपर
  • अनुज कुमार साहू और सोनी कुमारी ने भी लहराया सफलता का परचम।

राज्यपाल ने निःशुल्क निर्माण कोचिंग सेंटर की भी सराहना की, जहाँ से छात्र UPSC और JPSC जैसी कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

सुमन रमेश तुलस्यानी ट्रस्ट, मुंबई द्वारा सिमडेगा के विवेकानंद विद्यालय को दी गई दो नवीन स्कूल बसों को भी राज्यपाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया, और कहा ये बसें न सिर्फ शिक्षा की यात्रा की गाड़ी हैं, बल्कि आत्मबल और सामाजिक बदलाव की रफ्तार भी हैं।

शिक्षा, ग्राम विकास, स्वास्थ्य और राष्ट्रभावना में वनवासी कल्याण केंद्र की बहुआयामी भूमिका को बताया गया झारखंड की आशा का केंद्र।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.