तेली साहू महासंगठन का पुनर्गठन, समाज को मिली नई दिशा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड के रुक्मणी भवन में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बड़कागांव इकाई का भव्य पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजारीबाग जिलाध्यक्ष कैलाश साहू ने की, जबकि संचालन अरविंद

तेली साहू महासंगठन का पुनर्गठन, समाज को मिली नई दिशा
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

Barkagaon : बड़कागांव प्रखंड के रुक्मणी भवन में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन की बड़कागांव इकाई का भव्य पुनर्गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हजारीबाग जिलाध्यक्ष कैलाश साहू ने की, जबकि संचालन अरविंद साव ने किया।

Also Read : बिना मंजूरी के IPS तबादलों पर नकेल, CM हेमंत सोरेन का सख्त रुख

इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिनाथ साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि अब तेली समाज किसी राजनीतिक दल का बंधुआ वोटर नहीं रहेगा। जो भी दल सम्मान और प्रतिनिधित्व देगा, समाज उसका समर्थन करेगा।

हरिनाथ साहू ने बताया कि आगामी 29 जून को रांची में एक प्रदेश स्तरीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी पर मंथन किया जाएगा।

नवमनोनीत प्रखंड पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

  • जानकी प्रसाद साहू – प्रखंड अध्यक्ष
  • डुभन साव – महासचिव
  • मुकेश कुमार साव – सचिव
  • मिथिलेश कुमार – युवा अध्यक्ष
    इसके अलावा प्रद्युम्न साहू, राजकिशोर साव, दिनेश कुमार साहू, शिव नारायण साव, आशीष साव सहित अन्य को संगठनात्मक दायित्व दिए गए हैं।

बैठक में समाज की एकता, जागरूकता और राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर गंभीर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि तेली समाज को अब एकजुट होकर अपने अधिकार और सम्मान के लिए खड़ा होना होगा।

इस बैठक में कोलेश्वर साव, अशोक साव, प्रेमचंद साहू, जगतनंदन गुप्ता, धनु प्रसाद निराला, राजकुमार साव, डॉ. मुकेश कुमार समेत सैकड़ों प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित प्रखंड टीम को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

यह पुनर्गठन न सिर्फ बड़कागांव, बल्कि पूरे झारखंड के तेली समाज के लिए एक नई सामाजिक चेतना और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.