सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, अभिभावकों को भी किया गया सम्मानित

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में आज मेधावी छात्र अभिनंदन सह अभिभावक सम्मान समारोह-2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय की दसवीं और बारहवीं कक्षा के उन छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय और

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, अभिभावकों को भी किया गया सम्मानित
Advertisement

Ranchi : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धुर्वा, रांची में आज मेधावी छात्र अभिनंदन सह अभिभावक सम्मान समारोह-2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय की दसवीं और बारहवीं कक्षा के उन छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, अभिभावकों को भी किया गया सम्मानित
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, अभिभावकों को भी किया गया सम्मानित

Also Read : तीन घंटे तक इंतजार, एंबुलेंस नहीं आई, मासूम की मौत ने रुलाया

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुजीत कुमार साहू (महाप्रबंधक, केनरा बैंक रांची) एवं विशिष्ट अतिथि श्री अमित कुमार (प्रबंधक, सेंट्रल बैंक) रहे। दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य ललन कुमार ने अतिथियों का परिचय कराया और विद्यालय की प्रगति की जानकारी दी।

विद्यालय समिति के मंत्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य सामान्य वर्ग के बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा देना है और विद्यालय के कई पूर्व छात्र आज सम्मानित पदों पर कार्यरत हैं।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, अभिभावकों को भी किया गया सम्मानित
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, अभिभावकों को भी किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में बारहवीं विज्ञान संकाय की नंदिनी कुमारी (94.8%) और वाणिज्य संकाय की अलीशा कुमारी (94%) को सम्मानित किया गया। कक्षा 10वीं की निशु प्रिया ने 97.80% अंक लाकर पूरे रांची में आठवां स्थान प्राप्त किया। 85% से अधिक अंक लाने वाले सभी छात्रों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र दिए गए, वहीं उनके अभिभावकों को अंग वस्त्र और रामचरितमानस भेंट कर सम्मानित किया गया।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, अभिभावकों को भी किया गया सम्मानित
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, अभिभावकों को भी किया गया सम्मानित

विशिष्ट अतिथि अमित कुमार, जो विद्यालय के ही पूर्व छात्र हैं, ने अपने अनुभव साझा किए और छात्रों को प्रेरित किया। मुख्य अतिथि सुजीत साहू ने प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से छात्रों को लक्ष्य के प्रति समर्पण की सीख दी।

धन्यवाद ज्ञापन लाल अशोक नाथ शाहदेव ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय समिति के पदाधिकारीगण, आचार्यगण, छात्र-छात्राएं एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *