रांची में होली और शब-ए-बारात पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

रांची। रांची में होली और शब-ए-बारात पर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की ओर से विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये आदेश जारी किया गया है। दोनों पर्व को देखते हुए संप्रदायिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए

Advertisement

रांची। रांची में होली और शब-ए-बारात पर सुरक्षा के कड़े और पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की ओर से विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये आदेश जारी किया गया है। दोनों पर्व को देखते हुए संप्रदायिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता और निगरानी बरतने का आदेश उपायुक्त ने दिया है। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर और बुंडू, सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

जिला के सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में होली एवं शब-ए-बारात पर्व के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए 06 मार्च के पूर्व थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक करने का आदेश दिया गया है, ताकि सांप्रदायिक सद्भाव, शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनी रहे।

उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध धारा 107 की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.