चक्रवाती दबाव से बिगड़ा मौसम, 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना

Kolkata : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बने चक्रवाती दबाव तथा पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अलीपुर मौसम

चक्रवाती दबाव से बिगड़ा मौसम, 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Advertisement

Kolkata : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बने चक्रवाती दबाव तथा पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अलीपुर मौसम विभाग ने शुक्रवार से रविवार तक दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।

Also Read : मोहर्रम को लेकर कमिटी की अहम बैठक, मौलाना अख्तर मुजाहिरी साहब के निधन पर लिया ऐतिहासिक फैसला

प्रभावित जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
दक्षिण 24 परगना, उत्तर 24 परगना, पूर्व-पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, पुरुलिया, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, पूर्व-पश्चिम बर्धमान और झाड़ग्राम जिलों में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ मूसलधार बारिश हो सकती है। कोलकाता समेत शहरी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

उत्तर बंगाल में भी बारिश का नया दौर
उत्तर बंगाल में भी आठ जुलाई से बारिश का एक नया चरण शुरू होने की संभावना है। दार्जिलिंग, कालिमपोंग, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी सहित कई जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। दिनाजपुर के दोनों जिलों में रविवार तक बारिश जारी रह सकती है।

जनता से सतर्कता बरतने की अपील
मौसम विभाग ने राज्य भर में अगले पांच दिनों तक मौसम अस्थिर रहने की संभावना जताई है। सोमवार और मंगलवार को दक्षिण बंगाल में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन बुधवार से फिर बारिश तेज होने की आशंका है। इसके साथ ही उमस और गर्मी भी लोगों को परेशान कर सकती है।

मौसम विभाग और राज्य प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां जलजमाव या बाढ़ का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं ताकि आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *