नमक तेज होने पर गर्भवती को छत से फेंका

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक बेहद ही अमानवीय और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ढोलना थाना क्षेत्र के नगला ढक गांव में एक गर्भवती महिला को उसके ही पति और जेठानी ने मिलकर छत से धक्का

नमक तेज होने पर गर्भवती को छत से फेंका
Advertisement

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से एक बेहद ही अमानवीय और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। ढोलना थाना क्षेत्र के नगला ढक गांव में एक गर्भवती महिला को उसके ही पति और जेठानी ने मिलकर छत से धक्का दे दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Also Read : चक्रवाती दबाव से बिगड़ा मौसम, 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना

मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय ब्रजबाला के रूप में हुई है, जिसकी शादी चार साल पहले हुई थी। बुधवार को ब्रजबाला ने घर में दाल बनाई थी जिसमें नमक थोड़ा ज्यादा पड़ गया था। इसी बात को लेकर पहले से चल रहे पारिवारिक तनाव ने हिंसक रूप ले लिया।

ब्रजबाला के भाई विजयपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि उसके बहनोई का अपनी भाभी, यानी जेठानी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिस कारण ब्रजबाला और उसके पति के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। बुधवार को भी इसी कारण कहासुनी हुई।

नमक अधिक होने की बात को लेकर पति और जेठानी ने पहले ब्रजबाला से बहस की और फिर विवाद बढ़ने पर उसे जबरन छत से धक्का दे दिया। गंभीर रूप से घायल ब्रजबाला को आनन-फानन में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन शाम 5 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका गर्भवती थी, जिससे यह घटना और भी पीड़ादायक बन गई है।

परिवार वालों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस पति और जेठानी के खिलाफ हत्या और साजिश रचने की धाराओं में मामला दर्ज कर रही है। ग्रामीणों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और मृतका को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *