पांच बसों की टक्कर, 36 अमरनाथ यात्री घायल

Ramban : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब अमरनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रही पांच बसें आपस में टकरा गईं। हादसा सुबह करीब 8 बजे चंद्रकोट के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जिसमें 36 यात्री मामूली रूप

पांच बसों की टक्कर, 36 अमरनाथ यात्री घायल
Advertisement

Ramban : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया जब अमरनाथ तीर्थयात्रियों को ले जा रही पांच बसें आपस में टकरा गईं। हादसा सुबह करीब 8 बजे चंद्रकोट के पास जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जिसमें 36 यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।

Also Read : दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, महिला T20I में बनीं संयुक्त रूप से दूसरी सबसे सफल गेंदबाज़

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, जम्मू के भगवती नगर से पहलगाम बेस कैंप की ओर जा रही तीर्थयात्रियों की बसों के काफिले में से एक बस के ब्रेक फेल हो गए। इससे वह काफिले के आखिरी हिस्से में चल रही अन्य बसों से टकरा गई, जिससे चार बसें क्षतिग्रस्त हो गईं।

रामबन के डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद अलयास खान ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद वहां मौजूद प्रशासनिक टीम ने तेजी से घायलों को रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए अन्य वाहनों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

रामबन जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुदर्शन सिंह कटोच ने कहा कि सभी घायल तीर्थयात्रियों को सुरक्षित रूप से इलाज के बाद छोड़ दिया गया है। घटना के बाद काफिले में शामिल क्षतिग्रस्त बसों को हटाकर यात्रा को सुचारु रूप से आगे बढ़ाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और इलाज की निगरानी की। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि घायलों को हर संभव सहायता दी जाए।

उल्लेखनीय है कि शनिवार सुबह 6,979 अमरनाथ यात्रियों का चौथा जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से कश्मीर घाटी की ओर रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन लगातार सतर्क है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.