श्रावण मास में होंगे 7 करोड़ “ॐ नमः शिवाय” जाप

Ujjain : श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है, और इसी पावन अवसर पर उज्जैन में इस बार भी विशाल जाप अनुष्ठान की तैयारी पूरी हो चुकी है। “ॐ नमः शिवाय” जप समिति एवं श्री हरि आध्यात्मिक सेवा संस्थान के

श्रावण मास में होंगे 7 करोड़ "ॐ नमः शिवाय" जाप
Advertisement

Ujjain : श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व होता है, और इसी पावन अवसर पर उज्जैन में इस बार भी विशाल जाप अनुष्ठान की तैयारी पूरी हो चुकी है। “ॐ नमः शिवाय” जप समिति एवं श्री हरि आध्यात्मिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में इस बार 7 करोड़ जाप करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Also Read : रिश्तों को किया शर्मसार, पोते पर दुष्कर्म का केस दर्ज

समिति के संयोजक हरिसिंह यादव ने बताया कि वर्ष 2016 से लगातार यह अभियान श्रावण मास के दौरान संचालित किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य की प्रेरणा वाल्मिकीधाम पीठाधीश्वर उमेश नाथ महाराज से मिली है। हर साल की तरह इस बार भी मठ, मंदिर, स्कूल, कॉलेज, कॉलोनियों एवं समिति सदस्यों के निवास स्थानों पर “ॐ नमः शिवाय” का जाप संगीत की धुन पर लगातार किया जाएगा।

11 जुलाई को इस जाप अभियान का शुभारंभ संत उमेश नाथ जी महाराज द्वारा वाल्मिकीधाम से किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के अंतर्गत सामूहिक जाप, संतों का आशीर्वचन और आरती का आयोजन होगा। आयोजन में उज्जैन के अनेक महामंडलेश्वर, संत-महात्मा, गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु भाग लेंगे।

हरि यादव ने बताया कि इस बार विशेष रूप से अन्य सहयोगी संस्थाओं को भी प्रेरित किया गया है ताकि उनके सदस्यों के माध्यम से और अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जा सके। यह जाप पूरे श्रावण मास में निरंतर किया जाएगा और लक्ष्य है कि कुल मिलाकर लगभग 7 करोड़ बार “ॐ नमः शिवाय” का उच्चारण हो।

इसके अलावा, देश के अन्य राज्यों और शहरों में भी संत उमेशनाथ जी महाराज के भक्त इस जाप अनुष्ठान में शामिल होंगे और अपने-अपने स्थानों पर भगवान शिव के नाम का जाप करेंगे। आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक साधना नहीं, बल्कि मानसिक शांति, सामाजिक एकता और पर्यावरण संतुलन की प्रेरणा देना भी है।

यह आयोजन न केवल उज्जैन शहर के धार्मिक महत्व को बढ़ाएगा, बल्कि लोगों को आध्यात्मिक मार्ग की ओर अग्रसर करने का कार्य भी करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *