तालाब से चार मासूमों के शव मिले, गांव में मातम

Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदौली गांव बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना का गवाह बना। गांव के एक तालाब से चार मासूम बच्चों के शव बरामद हुए, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

तालाब से चार मासूमों के शव मिले, गांव में मातम
Advertisement

Prayagraj : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बेदौली गांव बुधवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना का गवाह बना। गांव के एक तालाब से चार मासूम बच्चों के शव बरामद हुए, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। यह सभी बच्चे मंगलवार शाम से लापता थे और पूरी रात परिजन उन्हें खोजते रहे।

Also Read : श्रावण मास में होंगे 7 करोड़ “ॐ नमः शिवाय” जाप

मेजा क्षेत्र के रहने वाले हीरा आदिवासी का 5 वर्षीय बेटा हुनर और 4 साल की बेटी वैणवी, विमल का बेटा कन्धा (5) और संजय आदिवासी का बेटा केसरी (4) — ये सभी मंगलवार की शाम एक साथ खेलने निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। चिंतित परिजनों ने खुद बच्चों की तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त एस.पी. उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे और देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह गांव के पास स्थित एक तालाब में ग्रामीणों को बच्चों के शव दिखाई दिए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और चारों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ जारी है।

गांव में इस हृदयविदारक घटना से मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चों की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चों की मौत केवल हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *