सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन, बच्चों को दी गई सुरक्षा की जानकारी

Ranchi : धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आज दिनांक 18 जुलाई 2025, शुक्रवार को अग्निशमन सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन विद्यालय परिसर में सुबह 11:30 बजे किया गया, जिसमें विद्यालय के भैया/बहनों (विद्यार्थियों), आचार्यों (शिक्षकों) और

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन, बच्चों को दी गई सुरक्षा की जानकारी

Ranchi : धुर्वा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आज दिनांक 18 जुलाई 2025, शुक्रवार को अग्निशमन सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन विद्यालय परिसर में सुबह 11:30 बजे किया गया, जिसमें विद्यालय के भैया/बहनों (विद्यार्थियों), आचार्यों (शिक्षकों) और कर्मचारियों को आग से सुरक्षा और अग्निशमन यंत्रों के सही प्रयोग की जानकारी दी गई।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन, बच्चों को दी गई सुरक्षा की जानकारी
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन, बच्चों को दी गई सुरक्षा की जानकारी

ट्रेन की चपेट में आए 3 हाथी, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

इस प्रशिक्षण का संचालन अग्निशमन विभाग, धुर्वा केंद्र के अनुभवी अधिकारियों द्वारा किया गया। शैलेंद्र कुमार और गौतम कुमार ने बच्चों को अग्निशमन उपकरणों की कार्यप्रणाली, उपयोग की विधि, तथा आग लगने की स्थिति में क्या सावधानियाँ बरती जानी चाहिए, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान विभाग के कर्मियों ने अग्निशमन की प्रायोगिक प्रस्तुति (Live Demonstration) भी दी, जिसमें उन्होंने आग बुझाने के लिए अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करके दिखाया। बच्चों ने इस प्रस्तुति में रुचि दिखाई और अनेक सवाल भी पूछे, जिनका उत्तर अधिकारियों ने सरलता से दिया। इस प्रकार का व्यावहारिक प्रशिक्षण न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि बच्चों में जागरूकता भी उत्पन्न हुई।

इस अवसर पर विद्यालय समिति के सदस्य महावीर सिंह, प्राचार्य ललन कुमार, उप प्राचार्य मीना कुमारी, सुनील कुमार पांडेय, पवन कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित थे। प्राचार्य ललन कुमार ने अग्निशमन विभाग का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि “इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय के विद्यार्थियों व स्टाफ के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इससे न केवल आपात स्थिति में सही निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है, बल्कि एक सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित होता है।”

कार्यक्रम का समापन बच्चों के उत्साहपूर्ण सहभागिता और सफल प्रदर्शन के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की इच्छा व्यक्त की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.