अभिनेता सतीश कौशिक की मौत में अब एक और कहानी

नई दिल्ली। अभिनेता एवं निर्देशक सतीश कौशिक की मौत को लेकर एक और नया मामला सामने आया है। दरअसल, एक महिला ने दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर यह दावा किया है कि उसके पति ने 15 करोड़ रुपये के विवाद के चक्कर में पड़कर सतीश

Advertisement

नई दिल्ली। अभिनेता एवं निर्देशक सतीश कौशिक की मौत को लेकर एक और नया मामला सामने आया है।

दरअसल, एक महिला ने दिल्ली पुलिस को शिकायत देकर यह दावा किया है कि उसके पति ने 15 करोड़ रुपये के विवाद के चक्कर में पड़कर सतीश कौशिक की हत्या कर दी। महिला ने दावा किया है कि वह फार्म हाउस के मालिक विकास मालू की पत्नी सानवी मालू है।

सानवी मालू ने शिकायत में कहा कि विकास मालू का 15 करोड़ को लेकर काफी समय से सतीश कौशिक से विवाद चल रहा था। वहीं, सानवी द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि सतीश कौशिक 15 करोड़ वापस देने के लिए दबाव बना रहे थे, लेकिन मेरे पति के पास वापस करने के लिए पैसे नहीं थे। इसको लेकर दोनों में विवाद भी चल रहा था। हालांकि दूसरी तरफ शनिवार रात दिल्ली पुलिस ने सतीश कौशिक की मौत को लेकर किसी भी तरह की कोई ऐसी संभावना जाहिर नहीं की है, जिससे उनकी मौत अप्राकृतिक तरीके से हुई हो।

सानवी का दावा है कि पैसे को लेकर पिछले साल सतीश कौशिक दुबई गए थे। उस समय विकास मालू और उसकी पत्नी दुबई में थी। उसकी पत्नी का दावा है कि उस दौरान जब दोनों में बहस हो रही थी तो ड्राइंग रूम में उसने दोनों की बात सुनी थी। इस बात में कितनी सच्चाई है, यह कहना अभी मुश्किल है। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कुछ बोलने से साफ इनकार किया।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.