अग्निवीर परीक्षा में अदाणी कोचिंग सेंटर की बड़ी सफलता

Jharkhand : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड स्थित गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत चल रहे अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर ने एक बार फिर सफलता की नई कहानी लिखी है। यहां अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 13 अभ्यर्थियों में से 8 ने

अग्निवीर परीक्षा में अदाणी कोचिंग सेंटर की बड़ी सफलता
Advertisement

Jharkhand : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड स्थित गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत चल रहे अदाणी फाउंडेशन के कोचिंग सेंटर ने एक बार फिर सफलता की नई कहानी लिखी है। यहां अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 13 अभ्यर्थियों में से 8 ने हाल ही में आयोजित लिखित परीक्षा में सफलता हासिल की है। इन सफल अभ्यर्थियों में रोशनी कुमारी अकेली महिला उम्मीदवार हैं, जिन्होंने परीक्षा पास कर क्षेत्र की बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा प्रस्तुत की है।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन

अदाणी फाउंडेशन द्वारा इन होनहार अभ्यर्थियों को सम्मानित करते हुए टी-शर्ट और वॉटर बॉटल प्रदान की गई। साथ ही कोचिंग सेंटर के शिक्षकों और मार्गदर्शकों को भी धन्यवाद दिया गया, जिनके कठिन परिश्रम से यह सफलता संभव हो पाई।

अब ये अभ्यर्थी मेडिकल और फिजिकल टेस्ट की तैयारी में जुट गए हैं। हजारीबाग में विशेष फिजिकल ट्रायल सेशन भी चल रहा है, जहां इन्हें अनुभवी ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सफल अभ्यर्थियों में सुशांत शरम, सन्नी कुमार यादव, राजदीप कुमार, भानु सिंह राजपूत, सत्यम कुमार, ऋषभ कुमार और रोशनी कुमारी शामिल हैं।

निशुल्क सुविधाओं से मिला लाभ

अदाणी फाउंडेशन के इस कोचिंग सेंटर में युवाओं को निशुल्क किताबें, नाश्ता, ड्रेस (ट्रैकशूट और जूते) और मॉक टेस्ट की सुविधा दी जाती है। कोचिंग सेंटर में तीन योग्य शिक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हैं। यहां की विशेष बात यह है कि तैयारी के दौरान युवाओं का आत्मविश्वास लगातार बढ़ता है, जिससे वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पा रहे हैं।

समाज सेवा में आगे अदाणी फाउंडेशन

अदाणी फाउंडेशन सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, कृषि और आजीविका के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। हाल ही में चंदौल और बड़कागांव के स्कूलों में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था। इसके साथ ही किसानों को खाद-बीज वितरण और गोद लिए गए टीबी मरीजों को पोषण किट भी दी जा रही हैं। अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य क्षेत्र के समग्र विकास में सहभागी बनना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *