जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह सहित नौ लोग बीमार

Palamu : सावन के महीने में जंगली मशरूम (खुखड़ी) खाने के लिए लोग परेशान रहते हैं। काफी महंगा भी बिकता है। पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के रबदा केवाल टोला में खुखड़ी खाने की इच्छा लोगों ने जंगली मशरूम का सेवन कर लिया, जिससे एक

जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह सहित नौ लोग बीमार
Advertisement

Palamu : सावन के महीने में जंगली मशरूम (खुखड़ी) खाने के लिए लोग परेशान रहते हैं। काफी महंगा भी बिकता है। पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड के रबदा केवाल टोला में खुखड़ी खाने की इच्छा लोगों ने जंगली मशरूम का सेवन कर लिया, जिससे एक ही परिवार के छह सहित नौ लोग बीमार हो गए। सभी को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है एवं खतरे से बाहर बताए गए हैं।

अग्निवीर परीक्षा में अदाणी कोचिंग सेंटर की बड़ी सफलता

बीमार लोगों में पूर्ति कुंवर, अशोक चौधरी, प्रभा देवी, आदर्श चौधरी, रीता कुमारी, अरविंद कुमार, अखिलेश्वर कुमार चौधरी, सुषमा देवी, दुर्गावती कुमारी शामिल हैं। इनमें से 6 लोग एक ही परिवार के हैं, जबकि तीन गांव के लोग हैं।

घटना बुधवार दोपहर की है, जब सभी ने बांस में निकले जंगली मशरूम को पकाकर खाया था। खाने के लगभग दो घंटे बाद सभी को चक्कर आने लगा। उल्टी होने लगी और वे बेहोशी की स्थिति में पहुंच गए। रात में सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

परिजन ललन चौधरी ने गुरूवार को बताया कि जब घर के लोगों को मशरूम के जहरीले होने का संदेह हुआ, तब वे सभी बीमार लोगों को लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों को मशरूम की तस्वीर दिखाई गई, जिसे डॉक्टरों ने जहरीला बताया।

वर्तमान में सभी मरीज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिकित्सकों की देख-रेख में हैं और उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने लोगों को सलाह दी है कि वे मशरूम खाने से पहले उसकी पहचान सुनिश्चित करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *