किचन की दीवार गिरने से मासूम की मौत

Dumka : जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबनखेता गांव से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। भारी बारिश के चलते कच्ची ईंटों से बनी रसोई की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक सात वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

किचन की दीवार गिरने से मासूम की मौत
Advertisement

Dumka : जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बबनखेता गांव से शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। भारी बारिश के चलते कच्ची ईंटों से बनी रसोई की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक सात वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी 12 वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के छह सहित नौ लोग बीमार

मृतक की पहचान गांव निवासी पप्पू यादव के बेटे अमन कुमार के रूप में हुई है। घायल किशोरी उसकी बड़ी बहन मौसम कुमारी है। घटना शुक्रवार सुबह की है, जब मौसम कुमारी घर के बरामदे के पास बनी रसोई में चाय बना रही थी और अमन पास ही बैठकर बिस्कुट खाते हुए चाय का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान बारिश के कारण कमजोर दीवार भरभरा कर दोनों बच्चों के ऊपर गिर पड़ी।

दीवार गिरते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरैयाहाट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मौसम की हालत गंभीर होने पर उसे देवघर रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रसोई घर की दीवार काफी पुरानी और कच्ची थी। लगातार बारिश के कारण दीवार की स्थिति और भी खराब हो गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना ने फिर एक बार बारिश के मौसम में जर्जर घरों की सुरक्षा को लेकर चिंता खड़ी कर दी है। प्रशासन से परिवार ने मदद की मांग की है। स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *