24 मार्च को निकलेगी सरहुल पूजा की शोभायात्र

रांची। सरहुल पूजा महोत्सव को लेकर राज्य में तैयारियां जोरों से चल रही है। केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि 23 मार्च को उपवास एवं मछली केकड़ा पकड़ने वाली विधि होगी और शाम चार बजे जल रखाई पूजा किया जायेगा।

Advertisement

रांची। सरहुल पूजा महोत्सव को लेकर राज्य में तैयारियां जोरों से चल रही है। केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि 23 मार्च को उपवास एवं मछली केकड़ा पकड़ने वाली विधि होगी और शाम चार बजे जल रखाई पूजा किया जायेगा। जल रखाई पूजा में पहान के द्वारा घड़े में पानी रखकर मौसम की भविष्यवाणी की जाती है।

24 मार्च 2023 को सरना पूजा किया जाएगा और उसके बाद करीब एक बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार के शोभायात्रा में लाखों की संख्या में उपासक आने की उम्मीद जतायी जा रही है। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के महासचिव विमल कच्छप ने कहा कि आदिवासी प्राकृतिक पूजक होते हैं, सरहुल में आदिवासी धरती एवं सूर्य के विवाह के रूप में मानते हैं उल्लेखनीय है कि आदिवासी अभी नए नए फल फूल सब्जी का प्रयोग नहीं करते हैं। बताया जाता है कि सरहुल पूजा करके लोग नए-नए सब्जी फल फूल का प्रयोग करते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *