खरना के दिन सोन नदी में डूबे तीन युवक, पोखराही गांव में मातम

Palamu : पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के पास रविवार को खरना के दिन सोन नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए। डूबने वालों में बिहार के शेरघाटी निवासी अंकुश पासवान (22) , बिहार के इटवा के नवीनगर निवासी आदर्श चंद्रवंशी

खरना के दिन सोन नदी में डूबे तीन युवक, पोखराही गांव में मातम
Advertisement

Palamu : पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पोखराही गांव के पास रविवार को खरना के दिन सोन नदी में नहाने गए तीन युवक डूब गए। डूबने वालों में बिहार के शेरघाटी निवासी अंकुश पासवान (22) , बिहार के इटवा के नवीनगर निवासी आदर्श चंद्रवंशी (22) और पोखराही गांव निवासी रजनीश चंद्रवंशी (23 ) शामिल हैं।

स्थानीय गोताखोरों की टीम देर शाम छह बजे तक खोज में जुटी रही, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। घटना की सूचना मिलते ही दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार सहित पुलिस दल मौके पर पहुंचा। हादसे से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है और पोखराही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार उपरोक्त तीन समेत 8 से 10 युवक सोन नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से लगभग पांच लोग डूबने लगे। उपस्थित अन्य युवकों ने काफी मशक्कत कर दो युवकों को डूबने से बचा लिया, जबकि तीन लोग सोन नदी के तेज धार में बह गए। सोन नदी में डुबे तीनों युवकों के शव की तलाश जारी है।

दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता ने बताया कि डूबे हुए लोगों के शव खोजने के लिए स्टीमर और स्थानीय तैराकों का उपयोग किया जा रहा है। ख़बर लिखे जाने तक शव नहीं मिल सका है। हालांकि प्रशासन ने सभी घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किया है, लेकिन जहां डूबने की घटना हुई है वहां कोई घाट नहीं है। पोखराही सहित अन्य आस पास के गांव के लोग छठ करने सूर्य मंदिर दंगवार घाट जाते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *