बिहार के मुजफ्फरपुर स्टेशन पर बुकिंग कर लायी गई शराब की 20 कार्टन जब्त

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन से रेल पुलिस ने 20 कार्टन शराब की बड़ी खेप पकड़ी। रेल पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने न्यू दिल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन से बुकिंग

Advertisement

मुजफ्फरपुर। बिहार में मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर बीती रात नई दिल्ली-बरौनी क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन से रेल पुलिस ने 20 कार्टन शराब की बड़ी खेप पकड़ी।

रेल पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी के दौरान पुलिस ने न्यू दिल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन से बुकिंग किया हुआ माल एक ठेले पर रखकर ले जाया जा रहा था जिसे शक के आधार पर पुलिस ने रोका तो उस माल को ठेले पर लदवा रहा शख्स गोविन्द भागने लगा। रेल पुलिस ने खदेड़ कर उसे दबोचा और फिर बुकिंग से लाया जा रहा है सामान को खोला तो सभी लोग हैरान हो गए।इस बुकिंग वाले माल में 20 कार्टन अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।जीआरपी पुलिस ने उक्त शराब कारोबारी गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ करने लगी। पूछताछ में गोविंद ने अपना घर मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के जुरण छपरा रोड नंबर 04 का बताया ।

पूरे मामले पर पूछे जाने पर रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष ने गुरुवार को हि.स. से बातचीत में कहा कि रेलवे स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान के दौरान ही न्यू दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल से बुकिंग कर लाया जा रहा अवैध शराब शक के आधार पर पुलिस की टीम ने पकड़ा।जिसमें इतनी बड़ी कंसाइनमेंट पुलिस को हाथ लगी। पकड़े गए शराब कारोबारी से पूछताछ चल रही है। कई अहम सुराग भी मिले हैं जिस पर पुलिस काम करने लगी है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्ण शराब बंदी वाले बिहार में प्रशासन चाहे जितनी भी दावे कर ले लेकिन अवैध शराब कारोबारी आए दिन अपने कारोबार के लिए नए-नए निजात ढूंढ ले रहे हैं। हाल ही में कई जगह ऐसे मामले देखने को मिले हैं जहां प्रशासन भी हक्का-बक्का रह जा रहा है।मुजफ्फरपुर रेल एसपी डॉ कुमार आशीष के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। लगातार अवैध शराब एवं अवैध गतिविधि वाले शातिरों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है या यूं कहें कि मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन से किसी भी चीज को लेकर गुजर जाना अब मुश्किल है। रेल पुलिस चप्पे-चप्पे पर सादे लिबास मैं भी अपना काम करने में जुटी रहती है। इसी का परिणाम है कि रेलवे में आपराधिक घटनाओं में काफी गिरावट आई है। साथ ही साथ अवैध चीजों को ट्रेन से ले जाने वाले शातिर लोग भी परहेज कर रहे हैं। रेल पुलिस का खौफ अब बढ़ गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *