झारखंड में व्यापारियों की नहीं आदिवासी-मूलवासियों की है सरकार : हेमंत साेरेन

East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को मुसाबनी में झामुमो गठबंधन की एक बड़ी चुनावी सभा आयोजित हुई। इस मौके पर झामुमो गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन (पूर्व मंत्री स्व. रामदास

झारखंड में व्यापारियों की नहीं आदिवासी-मूलवासियों की है सरकार : हेमंत साेरेन
Advertisement

East Singhbhum : पूर्वी सिंहभूम जिले की घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव को लेकर सोमवार को मुसाबनी में झामुमो गठबंधन की एक बड़ी चुनावी सभा आयोजित हुई। इस मौके पर झामुमो गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन (पूर्व मंत्री स्व. रामदास सोरेन के पुत्र) के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड में व्यापारियों की नहीं, बल्कि आदिवासी और मूलवासियों की सरकार है। हमारी सरकार ने राज्य में विकास के साथ-साथ यहां के आदिवासी-मूलवासी समाज को उनका हक और अधिकार दिलाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घाटशिला की जनता के दिलों में बसने वाले झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय रामदास दा के असामयिक निधन के कारण यह उपचुनाव हो रहा है। उन्होंने कहा कि जैसा स्नेह और प्यार घाटशिला की जनता ने रामदास दा को दिया था, वैसा ही आशीर्वाद उनके बेटे सोमेश को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सोमेश चंद्र सोरेन अपने पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने का काम करेंगे।

सोरेन ने कहा कि आने वाले दिनों में कई नेता गांव-गांव जाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश करेंगे, लेकिन जनता को ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा और झामुमो प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर मतदान करना होगा। उन्होंने कहा कि सोमेश चंद्र सोरेन घाटशिला की जनता का बेटा है, जो आप सबके बीच रहकर विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई दिशा तय करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “सोमेश चंद्र सोरेन एक कोरा कागज है, जिस पर घाटशिला की जनता जो चाहेगी वही लिखा जाएगा। हमें पता है कि कब, किसे मंत्री बनाना है, और पार्टी हमेशा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने बहुत से लोगों को विधायक बनाया और कई को टूटते और बिकते भी देखा है, लेकिन अब जनता को ऐसे अवसरवादियों से सावधान रहना होगा।

उन्होंने अंत में लोगों से अपील की कि झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा भेजें, ताकि घाटशिला के विकास का सपना साकार हो सके।

मौके पर मंत्री दीपक बिरूआ, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, पूर्व सांसद सुमन महतो, लक्ष्मण टुडू, बाघराय मांडी, गौरांग माहली सहित कई नेता मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *