स्थापना दिवस पर झारखंड एट द रेट 25 आधारित थीम पर होंगे कई कार्यक्रम

दुमका। झारखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बैठक की। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्‍त (डीडीसी) अनिकेत सचान ने की। बैठक में आगामी 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले

स्थापना दिवस पर झारखंड एट द रेट 25 आधारित थीम पर होंगे कई कार्यक्रम
Advertisement

दुमका। झारखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बैठक की। बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्‍त (डीडीसी) अनिकेत सचान ने की। बैठक में आगामी 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई।

बैठक में डीडीसी ने विभागों को अपनी उपलब्धियों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि जिले और प्रखंड स्तर पर राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस वर्ष का थीम झारखंड

एट द रेट ऑफ 25 रहेगा। उन्होंने बताया कि 11 नवंबर को रन फॉर झारखंड का आयोजन होगा। इसके रूट प्लान की जिम्मेदारी एसी को दी गई। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। सभी विभागों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार एलईडी वैन के माध्यम से जिले के सुदूर क्षेत्रों में करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पर्यटन स्थलों पर भी विशेष आयोजन होंगे। सेल्फी ब्रिज में बाइक रैली, बासुकीनाथ और मसानजोर में साइकिल रैली आयोजित होगी। इसके अलावा 14 नवंबर को गांधी मैदान में जात्रा कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसकी जिम्मेदारी जेएसएलपीएस विभाग को दी गई। जनसंपर्क विभाग को नुक्कड़ नाटक आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

डीईओ को बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए वॉल पेंटिंग, निबंध और आर्ट प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में 12 नवंबर को ब्लड डोनेशन कैंप और 13 नवंबर को एटीम ग्राउंड में क्रिकेट मैच आयोजित होगी। अगामी 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में एसी, एसडीएम, डीटीओ सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *