झारखंड हाई कोर्ट से विधायक प्रदीप यादव को यौन शोषण मामले में राहत

रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने एक महिला के साथ यौन शोषण मामले में आरोपित पोड़ैयाहाट से कांग्रेस के विधायक प्रदीप यादव पर गुरुवार को दुमका के एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।

Advertisement

जस्टिस नवनीत कुमार की कोर्ट में आज सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में पीड़ित महिला को अभी तक नोटिस तामील नहीं हो सका है। इस पर कोर्ट ने महिला का सही पता जानकारी करके उसे फिर से नोटिस करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने फिलहाल प्रदीप यादव के खिलाफ दुमका के एमपी/एमएलए कोर्ट में इस मामले से संबंधित चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पीड़ित महिला को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता विमल कीर्ति सिंह एवं ललित यादव ने पैरवी की। प्रदीप यादव ने इस मामले में स्पेशल जज, दुमका की कोर्ट से 2 अप्रैल, 2022 को डिस्चार्ज पिटिशन खारिज किए जाने को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *