शिवांगी जोशी किडनी में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी किडनी इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ छोटे पर्दे पर काफी लोकप्रिय हुआ है। इस सीरियल से घर-घर पहुंच चुकी एक्ट्रेस शिवांगी को किडनी में इंफेक्शन हुआ

Advertisement

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी किडनी इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ छोटे पर्दे पर काफी लोकप्रिय हुआ है। इस सीरियल से घर-घर पहुंच चुकी एक्ट्रेस शिवांगी को किडनी में इंफेक्शन हुआ है।

शिवांगी ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि वह अस्पताल में भर्ती हैं। इस फोटो में शिवांगी अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं। उसके दोनों हाथों में सेलाइन लगी हुई है। साथ ही वह नारियल पानी पी रही हैं। अस्पताल की उनकी तस्वीरें देखकर फैंस हैरान हैं। हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है।

एक्ट्रेस शिवांगी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ”सभी को नमस्कार, पिछले कुछ दिन मेरे लिए मुश्किल भरे रहे। मेरी किडनी में इंफेक्शन है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि परिवार, दोस्तों, डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के समर्थन की बदौलत मैं अब ठीक हूं। एक्ट्रेस शिवांगी छोटे पर्दे की काफी लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। उनके हर रोल को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *