नियोजन नीति को लेकर विपक्षी विधायकों ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के चौथे दिन गुरुवार को भी विपक्षी पार्टी के विधायकों ने लिखी टी-शर्ट पहन नियोजन नीति को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायक 60-40 नाय चलतो, 1932 की भेलो के नारे

Advertisement

रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के चौथे दिन गुरुवार को भी विपक्षी पार्टी के विधायकों ने लिखी टी-शर्ट पहन नियोजन नीति को लेकर विधानसभा के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया।

विपक्ष के विधायक 60-40 नाय चलतो, 1932 की भेलो के नारे भी लगाए। विपक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि जब तक मुख्यमंत्री सदन में नियोजन नीति पर वक्तव्य नहीं देंगे, विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार युवाओं के साथ विश्वासघात कर रही है। नियोजन नीति के नाम पर राज्य के युवाओं को उलझकर रखा है। भाजपा यह बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि बुधवार को भी विपक्ष ने लगातार सदन में मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे नियोजन नीति पर स्पष्ट वक्तव्य दें, लेकिन उनके कान पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने कहा कि हर हाल में सदन में मुख्यमंत्री को नियोजन नीति पर अपना पक्ष रखना होगा, जब तक ऐसा नहीं होता है विपक्ष उन्हें चैन से बैठने नहीं देगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *