पश्चिम बंगाल में 48 घंटे तक आंधी तूफान के साथ भारी बारिश के आसार, हेल्पलाइन नंबर जारी

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में अगले 48 घंटे तक आंधी तूफान के साथ भारी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी शुरू कर दिया है। यह नंबर है -8900793503, 8900753504. मौसम विभाग के उपनिदेशक एस बनर्जी

Advertisement

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में अगले 48 घंटे तक आंधी तूफान के साथ भारी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी शुरू कर दिया है। यह नंबर है -8900793503, 8900753504.

मौसम विभाग के उपनिदेशक एस बनर्जी ने गुरुवार शाम बताया कि बुधवार शाम से ही उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है जिसकी वजह से वहां ठंडी हल्की बढ़ गई है। इसके साथ ही गुरुवार रात से कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही आसमान में बिजली कड़केगी। शुक्रवार को मालदा, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश के आसार हैं जिसकी वजह से जानमाल का नुकसान हो सकता है। बनर्जी ने कहा कि लोगों को गैर जरूरी तरीके से घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

इधर मौसम विभाग से अलर्ट मिलने के बाद सतर्क राज्य सरकार ने बिजली विभाग को बिजली सेवाएं सामान्य रखने के लिए व्यवस्थाएं करने के निर्देश दे दिए हैं। बिजली मंत्री अरूप बिस्वास ने उच्च अधिकारियों संग बैठक की है और पूरे राज्य में बिजली व्यवस्था सुचारू रखने को कहा है। आपदा प्रबंधन की टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है और जिला पुलिस को भी किसी भी तरह की आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। खासकर ऐसे समय में जब पूरे राज्य में उच्च माध्यमिक की परीक्षाएं चल रही हैं तब मुख्य सचिव हरि कृष्ण द्विवेदी ने जिलाधिकारियों को इस संबंध में मौखिक तौर पर निर्देश देते हुए सतर्क रहने को कहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *