21 नवंबर से शुरू होगा ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम, रांची में लगेगा शिविर

Ranchi : जिले में 21 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक सभी 305 पंचायतों और नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और eligible लाभुकों

21 नवंबर से शुरू होगा ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम, रांची में लगेगा शिविर
Advertisement

Ranchi : जिले में 21 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक सभी 305 पंचायतों और नगर निगम क्षेत्र के 53 वार्डों में आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और eligible लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे हैं।

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने अधिकारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले लोगों की शिकायतों का तुरंत निपटारा करना और नए लाभुकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग मिलकर समन्वय के साथ कार्य करें और प्रखंड व पंचायत स्तर पर कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभुक शिविर तक पहुंच सकें। उन्होंने रांचीवासियों से अपील की कि वे अपने नजदीकी शिविर में अवश्य पहुंचें और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शिविर में जाते समय लोग आधार कार्ड, वोटर आईडी, बैंक पासबुक या कोई वैध पहचान पत्र अवश्य साथ रखें, ताकि आवश्यक प्रक्रियाएं आसानी से पूरी हो सकें। उपायुक्त ने नोडल अधिकारियों को प्रत्येक दिन शिविर स्थल पर उपस्थित रहने का निर्देश भी दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *